सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक- आध्यात्मिक संतुलन जरूरी तीरंदाजी में युवाओं ने दिखाए करतब, दिव्यांगों ने भी साधा निशाना ब्रह्माकुमारीज़ का मैनेजमेंट सराहनीय है: डॉ. सावंत ब्रह्माकुमारीज़ का नशामुक्त भारत अभियान सराहनीय है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मम्मा कहती थीं हर घड़ी अंतिम घड़ी है: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी प्राणायाम और राजयोग से दिया तन-मन को स्वस्थ रखने का संदेश ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी
ब्रह्माकुमारीज की प्रमुख राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी जी की तबीयत में सुधार

ब्रह्माकुमारीज की प्रमुख राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी जी की तबीयत में सुधार

मुख्य समाचार

दादीजी को शांतिवन लाने की थी चर्चा, डॉक्टरों के मुताबिक अभी दादीजी मुंबई में ही स्वास्थ्य लाभ लेंगी

शिव आमंत्रण (मुंबई/आबू रोड)। ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। वह फिलहाल मुंबई के सैफी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। चिकित्सकों की टीम उनका लगातार गहनता से इलाज कर रही है। साथ ही ब्रह्माकुमारीज संस्थान के समस्त सेवाकेन्द्रों पर दादीजी के जल्द पूरी तरह से स्वस्थ होने के लिए लाखों भाई-बहनों राजयोग मेडिटेशन कर रहे हैं।
इसी क्रम में संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन, पांडव भवन और ज्ञान सरोवर में प्रात: काल मुरली क्लास के बाद दादीजी के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना को लेकर सामूहिक ध्यान किया जा रहा है।
संस्थान के मुख्यालय से ब्रह्माकुमारीज संस्थान के ग्लोबल हॉस्पिटल के चिकित्सा निदेशक डॉ. प्रताप मिडढा और मेडिकल प्रभाग के सचिव डॉ. बनारसी लाल शाह मुंबई में ही मौजूद हैं। गामदेवी सेवाकेंद्र की प्रभारी बीके नेहा और दादीजी की सहयोगी बीके नीलू बहन दिन-रात उनकी सेवा में मौजूद हैं।
बता दें कि शांतिवन में मंगलवार को यह चर्चा जोरों पर रही कि दादीजी को जल्द ही यहां लाया जाएगा। संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मुताबिक अभी दादीजी फिलहाल मुंबई में ही स्वास्थ्य लाभ लेंगे। उनके पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद ही शांतिवन लाया जाएगा। इस तरह की तमाम चर्चाएं मात्र अफवाह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *