सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ
फोर्ब्स मैगज़ीन के विशेषांक में डॉ. बीके दीपक और डॉ. बीके सुवर्णा - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
फोर्ब्स मैगज़ीन के विशेषांक में डॉ. बीके दीपक और डॉ. बीके सुवर्णा

फोर्ब्स मैगज़ीन के विशेषांक में डॉ. बीके दीपक और डॉ. बीके सुवर्णा

मुख्य समाचार वंडर्स ऑफ ब्रह्माकुमारीज

शिव आमंत्रण, अहमदनगर। विख्यात फ़ोर्ब्स मैगज़ीन ने अहमदनगर-महाराष्ट्र के डॉक्टर बीके दीपक हरके और डॉक्टर बीके सुवर्णा द्वारा भारत के प्राचीन राजयोग के प्रसार और प्रचार के लिए किए कार्यों को स्थान दिया है। फ़ोर्ब्स मैगज़ीन 100 सालों से अधिक पुराना ब्रांड है। वर्ष 2000 में भारत में फ़ोर्ब्स मैगज़ीन शुरू हुआ। इस मैगज़ीन को अल्प अवधि में प्रिमिअर बिजऩेस मैगज़ीन के रूप में मान्यता मिली है।
इस विख्यात फ़ोर्ब्स मैगज़ीन ने अपने ‘मॉडर्न इंडियाज गेम चेंजर्स’ विशेषांक में डॉक्टर बीके दीपक हरके और डॉक्टर बीके सुवर्णा द्वारा किए सराहनीय कार्यों कीं प्रशंसा की है।
डॉक्टर बीके दीपक हरके ने राजयोग का प्रसार करने के लिए अब तक सबसे बड़ी रंगोली, सबसे बड़ा ग्रीटिंग कार्ड, सबसे बड़ा समाचार पत्र, सबसे बड़ी पतंग, सबसे बड़ा पोस्ट कार्ड, फूलों का सबसे बड़ा शिवलिंग ऐसे कऱीब 174 विश्व कीर्तिमान स्थापित किए है और 174 विश्व कीर्तिमान करनेवाले वह पहले भारतीय है। डॉक्टर बीके सुवर्णा सातारा सेवाकेंद्र प्रभारी है और 100 विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाली वह पहली भारतीय महिला है। ईसी कारण फ़ोर्ब्स मैगज़ीन ने उनका गौरव किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *