सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ यमराज की ललकार, लापरवाही की तो ले जाऊंगा अपने साथ
डाक टिकट जारी करके देश ने दी मूल्यवान योगदान को मान्यता - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
डाक टिकट जारी करके देश ने दी मूल्यवान योगदान को मान्यता

डाक टिकट जारी करके देश ने दी मूल्यवान योगदान को मान्यता

असम राज्य समाचार

डाक टिकट पर गुवाहाटी विश्वविद्यालय के कुलपति के विचार

शिव आमंत्रण, रूपनगर। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी जी पर जारी डाक टिकट को लेकर गुवाहाटी के रूपनगर सेवाकेंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गुवाहाटी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पी.जे. हांडिक, मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल आर.के.बी. सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान आर के बी सिंह ने कहा, कि डाक विभाग देश की समृद्ध संस्कृति, वनस्पतियों और जीवों पर भी समय समय पर महान हस्तियों के डाक टिकट जारी करता रहा है। इस बार डाक विभाग द्वारा समाज में अनमोल सेवा के लिए एक स्मारक डाक टिकट जारी करके दादी जानकी को सम्मानित किया गया है।
प्रो. पी. जे. हांडिक ने डाक टिकट का शुभारंभ किया और अपनी खुशी जताई कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के प्रमुख पर डाक टिकट जारी करके देश ने आखिरकार इस मूल्यवान योगदान को मान्यता दी है। ब्रह्माकुमारियों ने शांति और आध्यात्मिकता का संदेश फैलाकर पिछले 84 सालों से पूरी मानव जाति की भलाई के लिए अथक प्रयास किया है।
इस दौरान नलबाड़ी, बारपेटा और बस्का सेवाकेंद्रों की प्रभारी बीके जोनाली और सबज़ोन प्रभारी बीके शीला ने सभी दर्शकों का स्वागत किया और अपनी शुभकामनाएं दी तथा बीके राकेश ने उपस्थित लोगों को दादी जानकी जी के जीवन और उनके कार्यों के बारे में सभी को जानकारियां दी।
नोगा पॉलिटेक्निक के व्याख्याता बीके रामेन चौधरी ने उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू का भाषण पढ़ा। 12 अप्रैल, 2021 को दिल्ली में इस डाक टिकट के जारी होने के दौरान उपराष्ट्रपति श्री. नायडू ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *