सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन
चार दिन में ही रिकवर हो गये करोना मरीज, 34 डिस्चार्ज

चार दिन में ही रिकवर हो गये करोना मरीज, 34 डिस्चार्ज

मुख्य समाचार राजस्थान

आबू रोड, 27 सितम्बर, निसं। जिले में भले ही करोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है लेकिन उनका रिकवरी रेट भी तेजी से बढ़ रहा है। ब्रह्माकुमारीज मानसरोवर आईसोलेसन सेन्टर में तेजी से करोना मरीज ठीक होकर अपने घरों को जा रहे है। इसी कड़ी में रविवार को 34 करोना मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया। इसमें से ब्रह्माकुमारीज संस्थान में 23 तारीख को पाजिटिव आये करोना लोग 4 दिन में ही रिकवर हो गये और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया। बाकी लोग आबू रोड तथा रेवदर के है।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज मानसरोवर आईसोलेसन सेन्टर के चिकित्सा प्रभारी डॉ सलीम तथा वरिष्ठ नर्सिग कर्मी सुखबीर सिंह ने ताली बजाकर उन्हें विदा किया। इसके साथ ही 14 दिन तक होम कोरोन्टाईन की प्रेरणा दी। 4 दिन में डिस्चार्ज कई लोगों की उम्र 60 से उपर है। परन्तु प्रतिदिन मेडिसीन के साथ मेडिटेशन, व्यायाम और सात्विक आहार प्रमुख कारण है जिससे रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *