सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन
कार्यक्रम में पेश की गई भविष्य दुनिया की झलक

कार्यक्रम में पेश की गई भविष्य दुनिया की झलक

राज्य समाचार वेस्ट बंगाल

शिव आमंत्रण,बारानगर, कोलकाता। कोलकाता के बारानगर सेवाकेंद्र पर आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से कल्चरल प्रस्तुति द्वारा आने वाली भविष्य दुनिया की झलक पेश की गई तत्पश्चात श्यामनगर सेवाकेंद्र प्रभारी बीके कमला और स्थानीय सेवाकेंद्र प्रभारी बीके किरण का 39वां सम्मान समारोह किया गया
आपका भविष्य रूप क्या है उसको नाटक, गाना और नृत्य के द्वारा प्रस्तुत किया गया। दोनो दीदियों को सतयुग के राजकुमार राजकुमारी के रूप में श्रृंगार करके उनको सम्मानित किया गया। फिर उसके बाद सतयुग का स्वयंवर और राज्य अभिषेक कैसे होगा वह साऱी प्रस्तुति बहुत ही सुंदर ढंग से पेश की गई। नृत्य के द्वारा किस तरह से कान्हा अपनी सखियों के साथ रास करता है, गाना प्रस्तुत करता है और नाटक के द्वारा भविष्य में स्वर्णिम भारत में जाने की टिकट कैसे हम ले सकते हैं वह भी दर्शाया गया। दोनों दीदियों को प्रैक्टिकल में स्वयंवर और उनका राज अभिषेक कराया गया। शंखध्वनि की मीठी आवाज से सारा हॉल खुशियों में झूम उठा। केक काटकर सभी ने अपनी खुशियों को मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *