सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
शांति के नए युग की स्थापना में सेतु बने मीडिया : मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी तकनीक के साथ पत्रकारिता के मूल सिद्धांत जरूरी: मधुकर द्विवेदी हम अंदर से ब्रांडेड बनें और हमारे कंटेंट से समाज को नई दिशा मिले: सरफराज सैफी ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र परमात्मा हमें सर्व बंधनों से छुड़ाकर श्रीकृष्ण की दुनिया में चलने के लायक बना रहे: बीके ऊषा दीदी आंतरिक शक्ति, दृढ़ संकल्प और परमात्म स्मृति से होगी सच्ची रक्षा: बीके रुक्मणी दीदी
ऑनलाईन सोमवार को विश्व शांति दिवस के रूप में मनेगी ब्रह्मा बाबा की 52वीं पुण्य तिथि

ऑनलाईन सोमवार को विश्व शांति दिवस के रूप में मनेगी ब्रह्मा बाबा की 52वीं पुण्य तिथि

मुख्य समाचार

शिव आमंत्रण,आबू रोड, 17 जनवरी, निसं। विश्वव्यापी आध्यात्मिक संगठन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के साकार संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 52वीं पुण्य तिथि 18 जनवरी सोमवार को विश्व शांति दिवस के रूप में मनायी जायेगी। इसमें ऑनलाईन दुनिया भर से हजारों लोग जुड़ेंगे तथा विश्व शांति की कामना में प्रार्थना और ध्यान करेंगे। कोरोना गाईड प्रोटोकाल सारी तैयारियां की जा रही है। इस बार ब्रह्मा बाबा की समाधि स्थल पर केवल संस्थान के वरिष्ठ दादियां और सदस्य ही उपस्थित होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करंगे तथा विश्व शांति की कामना करेंगे। यह पहली बार होगा जब ब्रह्मा बाबा की पुण्य तिथि पर हजारों लोगों का सैलाब नहीं होगा।
सोमवार प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रात: काल 3.30 बजे ब्रह्ममुहुर्त से ही ध्यान साधना का दौर प्रारम्भ हो जायेगा। इसका ऑनलाईन सीधा प्रसारण भी होगा जिससे दुनिया भर में बैठे संस्थान से जुड़े लोग इसमें शामिल हो सकेंगे। कार्यक्रम के अनुसार पांडव भवन स्थित बाबा की समाधि स्थल शांति स्तम्भ पर केवल संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी, महासचिव बीके निर्वेर, अतिरिक्त महासचिव बीके बृजमोहन, मल्टी मीडिया प्रमुख बीके करूणा, संस्थान के कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंंजय समेत संस्थान के वरिष्ठ सदस्य पहुंचेगे तथा कुछ समय मौन रहकर बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
इसके साथ ही मेडिटेशन का कार्यक्रम अनवरत चलता रहेगा। जिसमें जो जहॉं है वही रहकर ऑनलाईन इस प्रक्रिया में भाग लेगा। इसके लिए प्रसारण और तकनीकी टीम इसे मूर्त रूप देने में लगी हुई है। गौरतलब है कि ब्रह्माकुमारीज संस्था के साकार संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा ने त्याग और तपस्या करते हुए 18 जनवरी, 1969 को अपने नश्वर शरीर का त्याग किया था। ऐसी महान विभूति के 52वें पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *