सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ यमराज की ललकार, लापरवाही की तो ले जाऊंगा अपने साथ
ब्रह्माकुमारीज़ एक माह तक चलाएगी वृक्ष वंदन कार्यक्रम - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
ब्रह्माकुमारीज़ एक माह तक चलाएगी वृक्ष वंदन कार्यक्रम

ब्रह्माकुमारीज़ एक माह तक चलाएगी वृक्ष वंदन कार्यक्रम

पर्यावरण
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग और ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा मनमोहिनीवन के ग्लोबल ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित
  • वृक्ष वंदन कार्यक्रम के तहत सरकारी कार्यालयों, स्कूल, मैदान में किया जाएगा पौधारोपण
    एकलव्य मॉडर्न रेज़िडेंशियल स्कूल दानवाव ने किया पौधारोपण
  • 20 हजार पौधारोपण करने का रखा लक्ष्य

    शिव आमंत्रण,आबू रोड(राजस्थान)।
     ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की ओर से पर्या‌वरण संरक्षण की दिशा में नई पहल शुरू की गई है। संस्थान की ओर से एक माह तक सघन पौधारोपण वृक्ष वंदन कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके तहत माहभर तक आबू रोड शहर के अलग-अलग सार्वजनिक सरकारी कार्यालय, प्रमुख सड़कों, स्कूल मैदान आदि में पौधारोपण किया जाएगा। इसकी शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस पर एकलव्य मॉडर्न रेज़िडेंशियल स्कूल दानवाव में पौधारोपण के साथ की गई। अभियान के तहत 20 हजार से अधिक पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। 
    मनमोहिनीवन के ग्लोबल ऑडिटोरियम में वन विभाग और ब्रह्माकुमारीज़ के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर वृक्षवंदन अभियान का शुभारंभ किया। आबूरोड एसडीएम शंकरलाल मीणा ने कहा कि यदि हमें पर्यावरण को सुरक्षित रखना है तो प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण करना होगा। यदि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी हम सुरक्षित भविष्य की कल्पना कर पाएंगे। पेड़-पौधों की रक्षा करना हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है। ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चलाया जा रहा पौधारोपण अभियान सराहनीय कदम है।
कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित आमजन मौजूद रहे।

पौधारोपण के साथ रक्षा का करें संकल्प-
माउंट आबू डीएफओ शुभम जैन ने कहा कि वन विभाग द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सघन पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसमें सभी नागरिकों को बढ़-चढ़कर भागीदारी करना चाहिए। पेड़ लगाने के साथ उसकी रक्षा करना जरूरी है। सभी पौधारोपण के संकल्प के साथ उसकी रक्षा का भी संकल्प करें। पर्यावरण संतुलन के लिए जंगल बचाना जरूरी है। आबू रोड तहसीलदार मंगनाराम मीणा ने कहा कि नई पीढ़ी को खासकर बच्चों को पर्यावरण का महत्व बताने की जरूरत है।

वृक्ष वंदन अभियान के तहत एकलव्य मॉडर्न रेज़िडेंशियल स्कूल दानवाव के मैदान में पौधारोपण किया गया।

वृक्षों से ही हरियाली और खुशहाली है-
संस्थान के अतिरिक्त महासचिव डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवनदाता हैं। वृक्षों से ही हरियाली और खुशहाली है। हम सभी का दायित्व बनता है कि मां प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रयास करें। ब्रह्माकुमारीज़ का हमेशा यह प्रयास रहा है कि पर्यावरण का संरक्षण कैसे हो। इसके अलावा पौधों के संरक्षण की भी व्यवस्था की जाएगी। मौके पीआरओ बीके कोमल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन बीके शिवांगी बहन ने किया। एकलव्य मॉडर्न रेज़िडेंशियल स्कूल दानवाव में पौधारोपण के दौरान वैज्ञानिक अभियंता प्रभाग के अध्यक्ष बीके मोहन सिंघल, रेडियो मधुबन के निदेशक बीके यशवंत, बीके जमिला बहन सहित अन्य भाई-बहनें मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *