सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ
गुरूग्राम स्थित भारत के पहले सोलार बेस्ड माइक्रोग्रिड का उद्घाटन

गुरूग्राम स्थित भारत के पहले सोलार बेस्ड माइक्रोग्रिड का उद्घाटन

ॐ शांति रिट्रीट सेंटर

शिव आमंत्रण, गुरूग्राम। गुरूग्राम के ओम शांति रिट्रीट सेंटर मेंं भारत का पहला सोलार बेस्ड माइक्रोग्रिड जो कि 1 मेघावाट हाईब्रिड एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के साथ बना हुआ है उस दिव्य प्रकाश प्रोजेक्ट का उद्घाटन माउण्ट आबू से संस्थान के अतिरिक्त महासचिव बीके बृजमोहन, ओआरसी की निदेशिका बीके आशा, सह निदेशिका बीके शुक्ला, दिल्ली के पाण्डव भवन सेवाकेंद्र प्रभारी बीके पुष्पा, मेडिकल प्रभाग के सचिव बीके डॉ. बनारसी समेत संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों के हस्तों से संपन्न हुआ।
ओम शांति रिट्रीट सेंटर में नवनिर्मित सोलार पावर सिस्टम दिव्य प्रकाश प्रोजेक्ट के शुभारंभ पर संस्थान के महासचिव बीके बृजमोहन ने अपनी शुभकामनाएं दी तथा इस प्रोजेक्ट के निमित्त बने इलेक्ट्रोमेक कंट्रोल्स के डायरेक्टर व राजयोग अभ्यासी टी के सिंह तथा विजऩ मेकाट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड की एमडी डॉ. राशी गुप्ता ने इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य बताया।
इस मौके पर इंटरनेशनल सोलार अलायंस के कंसल्टेंट के एस पोपली, रशिया की निदेशिका बीके चक्रधारी समेत कई विशिष्ट लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *