सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ के इतिहास में एक नया अध्याय लिख गईं दादी रतनमोहिनी नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है: बीके ऊषा दीदी गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन
भावनिक और आत्मिक इम्यूनिटी बढ़ाने चायना में दिखाया योग

भावनिक और आत्मिक इम्यूनिटी बढ़ाने चायना में दिखाया योग

अन्तर्राष्ट्रीय समाचार

विभिन्न शहरों से चाईना के हजारो लोग हुए शामिल

शिव आमंत्रण, बीजिंग। चाईना में ब्रह्माकुमारीज के ग्वांगझो एवं शंघाई सेवाकेन्द्र तथा कांसौलेट जनरल ऑफ इंडिया द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग – घर पर योग, परिवार के साथ योग विषय पर ऑनलाइन इवेंट आयोजित किया गया। जिसका शुभारम्भ वर्चुअल कैंडल लाइटिंग सेरेमनी द्वारा किया गया।
इस ऑनलाइन इवेंट में बूस्टिंग इमोशनल एंड मेंटल इम्यूनिटी थीम कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें चाईना की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके सपना ने सम्बोधित किया और राजयोग का अभ्यास भी कराया। वहीं ग्वांगझो में इंडियन कम्यूनिटी के हेड मोहन मूलचंदानी तथा इंडिया-चाईना इकोनोमिक एंड कल्चर एक्सचेंज सेन्टर के चेयरमैन जॉनसन ने अपनी शुभकामनाएं दी।
इस दौरान इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए योगा टीचर सिस्टर लीहू ने शारीरिक योगा का अभ्यास कराया तथा सिस्टर जॉय द्वारा सरल योग मुद्राएं जिनका अभ्यास परिवार के घर पर किया जा सकता है उसके टिप्स दिए। इस ऑनलाइन इवेंट में चाईना के विभिन्न शहरों से लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी