सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ यमराज की ललकार, लापरवाही की तो ले जाऊंगा अपने साथ
तन मन को स्वस्थ रखने की संजीवनी बूटी है राजयोग। - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
तन मन को स्वस्थ रखने की संजीवनी बूटी है राजयोग।

तन मन को स्वस्थ रखने की संजीवनी बूटी है राजयोग।

राज्य समाचार हरियाणा

कादमा के माध्यमिक विद्यालय में योग दिवस पर व्यक्त विचार

शिव आमंत्रण, कादमा। हरियाणा योग आयोग व आयुष विभाग तथा जिला प्रशासन के तत्वावधान में खंड झोझू कलां, कादमा व तिवाला गांव में सातवां अंतर्रष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसमें ब्रह्माकुमारी बहनों को विशेष आमंत्रित किया गया। जिसमे झोझू कलां के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में बीकेज्योति ने राजयोग का महत्व बताया एवं अभ्यास कराया। यहां उपस्थित मुख्य अतिथि खंड एवं पंचायत विकास अधिकारी सुभाष शर्मा ने कहा, कि मेडिटेशन से हमें मन की शांति मिलती है। कादमा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित योग दिवस पर संबोधित करते हुए बीके वसुधा ने कहा, कि तन मन को स्वस्थ रखने की संजीवनी बूटी है राजयोग। इसका हमें नियमित अभ्यास करना चाहिए तभी हम एक स्वस्थ और सुखी समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर बीके वसुधा ने सभी को राजयोग का अभ्यास करवाया। प्राचार्य हरिकिशन राणा ने ब्रह्माकुमारी संस्था की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा, की संस्था द्वारा सिखाये जाने वाले सहज राजयोग से ही विश्व परिवर्तन संभव है।
गांव तिवाला मैं आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में बीके सुशीला ने राजयोग का जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला और कहा, की पारिवारिक और सामाजिक समस्याओं का समाधान राजयोग के नियमित अभ्यास से ही संभव है। बीके नीलम ने मेडिटेशन द्वारा सब को शांति की अनुभूति कराई। इस मौके पर उपस्थित नायब तहसीलदार नरेंद्र सिंह ने कहा, कि ब्रह्माकुमारी बहनों ने जो मेडिटेशन करवाया इससे मन शांत होता है एवं हमारे विचार शुद्ध व सकारात्मक होते हैं जिससे समाज उत्थान संभव है। सभी कार्यक्रमों में ब्रह्माकुमारी बहनों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *