सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र परमात्मा हमें सर्व बंधनों से छुड़ाकर श्रीकृष्ण की दुनिया में चलने के लायक बना रहे: बीके ऊषा दीदी आंतरिक शक्ति, दृढ़ संकल्प और परमात्म स्मृति से होगी सच्ची रक्षा: बीके रुक्मणी दीदी पवित्रता के बंधन में बंधने का संदेश देता है रक्षा बंधन: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी अपने लेखन से समाज को नई दिशा और राह दिखाएं: महासचिव राजयोगी करुणा भाई ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में झंडावंदन कर ली परेड की सलामी
इशू दादी के अव्यक्तारोहण का समाचार

इशू दादी के अव्यक्तारोहण का समाचार

मुख्य समाचार

शिव आमंत्रण, आबुरोड। प्राण प्यारे बापदादा की अति लाडली सदा यज्ञ रक्षक बन भोलेनाथ शिवबाबा के यज्ञ की भण्डारी को सम्भालने वाली, सदा साकार मात-पिता और दीदी दादी के संग विशेष हीरो पार्ट बजाने वाली, आज्ञाकारी, वफादार, ईमानदार, सर्व की स्नेही, मीठी इशू दादी जी आज दिनांक 6 मई 2021 सतगुरुवार के दिन सायं 8 बजकर 5 मिनट पर अपना पुराना शरीर छोड़ प्यारे बापदादा की गोद में समा गई। आपका इलाज कुछ समय से अहमदाबाद के स्टर्लिंग हास्पिटल में चल रहा था। वहाँ से उनके पार्थिव शरीर को लेकर आज रात में ही शान्तिवन पहुंच रहे हैं।  
आप सब जानते हैं वर्तमान समय पूरे भारत में और खास राजस्थान में करोना महामारी का दौर चल रहा है। सरकार ने बहुत सख्त नियम बनाये हुए हैं इसलिए दादी जी का अन्तिम दर्शन आनलाइन वीडियो द्वारा कराया जायेगा। किसी को भी शान्तिवन में आने की स्वीकृति नहीं है। कल 7 मई को प्रात: 10 बजे तक नदी किनारे बने मुक्तिधाम में कुछ भाई-बहनों की उपस्थिति में उन्हें अन्तिम विदाई दी जायेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *