सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
हम सभी के पास अपने जीवन को आकार देने और भाग्य बनाने की शक्ति है: रेवती कांत सभी बीमारियों की एक ही दवा है राजयोग मेडिटेशन: स्वामी प्रेमानंद गिरी महाराज आज समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास की बहुत आवश्यकता है: राजयोगी करुणा भाई इस बार अपने व्यक्तित्व को नया रूप देने का संकल्प करें: राजयोगिनी बीके जयंती दीदी हमारे अंतर्मन का दीप सदैव प्रज्वलित रहे: मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी देश-विदेश में ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्रों पर उमंग-उत्साह से मनाई जाएगी योगमय दीपावली अधिकार पद से मिलता है, सम्मान आचरण से अर्जित होता है: मंत्री डॉ. मंजू बाघमार
ब्रह्माकुमारीज की प्रमुख राजयोगिनी दादी ह्दयमोहिनी की तबियत में सुधार, अफवाहों से बचने की सलाह

ब्रह्माकुमारीज की प्रमुख राजयोगिनी दादी ह्दयमोहिनी की तबियत में सुधार, अफवाहों से बचने की सलाह

मुख्य समाचार

शिव आमंत्रण मुम्बई/आबू रोड। ब्रह्माकुमारीज संस्थान की प्रमुख राजयोगिनी दादी ह्दयमोहिनी जी के तबियत में धीरे-धीरे से सुधार हो रहा है। चिकित्सकों की टीम गहन चिकित्सा के साथ उनके स्वास्थ्य पर परूी गहनता से नजर रख रही है। चिकित्सकों के मुताबिक दादीजी के सभी पैरामीटर्स नार्मल है। दादीजी होश में है साथ ही आवाज देने पर रिस्पांस भी देती है।
ब्रह्माकुमारीज संस्थान के महासचिव बीके निर्वेर भाई ने देश-विदेश के सभी सेवाकेन्द्रों पर दादी ह्दयमोहिनी जी के स्वास्थ्य के बारे में पत्र जारी करते हुए सभी से अपील की है कि सभी सेवाकेन्द्रों के भाई-बहन अपने अपने स्थानों पर दादीजी की तबियत ठीक हो जाये इसे लिए जितना हो सके ध्यान मेडिटेशन करें जिससे दादी स्वस्थ होकर मुम्बई के गामदेवी सेवाकेन्द्र पर आ जायें।
गौरतलब है कि ग्लोबल हास्पिटल के चिकित्सा निदेशक डॉ प्रताप मिडढा कई प्रारम्भ से ही दादी के साथ सैफी हास्पिटल में थे और वे अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउण्ट आबू लौट आये है। उन्होंने दादीजी के स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संस्थान के महासचिव बीके निर्वेर भाई उम्मीद जताई है कि सभी संस्थान से जुड़े भाई-बहनों के शुभकामना से दादी जी जल्दी ही ठीक होकर अपने स्थान पर आ जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने अफवाहों से बचने की सलाह दी है।
इस समय मुम्बई के सैफी हास्पिटल में डॉक्टर अशोक मेहता जी, ओआरसी की निदेशिका बी.के. आशा, ग्वालियर के चिकित्सक ब्रजेश, हैदराबाद की डॉक्टर  कविता, डॉक्टर बनारसी भाई तथा मुम्बई के चिकित्सक लगातार आपस में मीटिंग कर दादी जी के स्वास्थ्य के बारे में चर्चा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *