सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
देश-विदेश का हर युवा राजयोग करेगा तो वर्तमान परिस्थितियां नहीं देखनी पड़ेगी साढ़े तीन साल में साढ़े सात करोड़ लोगों को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प शांति के नए युग की स्थापना में सेतु बने मीडिया : मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी तकनीक के साथ पत्रकारिता के मूल सिद्धांत जरूरी: मधुकर द्विवेदी हम अंदर से ब्रांडेड बनें और हमारे कंटेंट से समाज को नई दिशा मिले: सरफराज सैफी ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र
कोविड – 19 के मुश्किल वक्त पर भी ब्रह्माकुमारीज का प्रयास रहा प्रशंसनीय

कोविड – 19 के मुश्किल वक्त पर भी ब्रह्माकुमारीज का प्रयास रहा प्रशंसनीय

अन्तर्राष्ट्रीय समाचार

सिंधि सम्मेलन में लाल कृष्ण आडवाणी के विचार

शिव आमंत्रण, लंदन। यूके से योग और अंतर्राष्ट्रीय सिंधि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी भी शामिल हुए। साथ ही साथ ब्रह्माकुमारीज़ में यूके की निदेशिका बीके जयंति, माउंट आबू से वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके शीलू ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर लाल कृष्ण आडवानी ने कहा, कोविड – 19 के इस मुश्किल वक्त पर ब्रह्माकुमारीज ने जो प्रयास किया है वह प्रशंसनीय है। ब्रह्माकुमारीज का बीज सिंध प्रांत में पडा हुआ था। वो मानवता के उत्थान के लिए 85 बरसों से लगातार अच्छी सेवाए दे रहे है। वो हर कार्य में सफल हो ऐसी मेरी शुभकामना है।
बीके जयंति ने कहा, शिव और शक्ति दोनों का नाम जुडा हुआ है। तो शिव निराकार परमात्मा ज्योति स्वरूप अपने बच्चों को ऐसी शक्ति प्रदान करते जिस शक्ति से आत्मा के अन्दर एक श्रेष्ठ जानकारी भी आती है, साथ ही साथ ताकद भी आती है। इस शक्ति से आप विकारों पर विजय भी प्राप्त कर सकते है।
बीके मोहिनी ने कहा, हमारा बोलना शुभ हो। हमारे बोल सबको मुबारक दे, वरदान दे। शुभ कार्य और शुभ संकल्प जब होते है तो आत्मा रूपी दीपक सदा जला रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *