सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र परमात्मा हमें सर्व बंधनों से छुड़ाकर श्रीकृष्ण की दुनिया में चलने के लायक बना रहे: बीके ऊषा दीदी आंतरिक शक्ति, दृढ़ संकल्प और परमात्म स्मृति से होगी सच्ची रक्षा: बीके रुक्मणी दीदी पवित्रता के बंधन में बंधने का संदेश देता है रक्षा बंधन: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी अपने लेखन से समाज को नई दिशा और राह दिखाएं: महासचिव राजयोगी करुणा भाई ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में झंडावंदन कर ली परेड की सलामी
ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन व ज्योति बहन को कोरोना योद्धा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया

ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन व ज्योति बहन को कोरोना योद्धा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया

राज्य समाचार वंडर्स ऑफ ब्रह्माकुमारीज हरियाणा

कादमा(हरियाणा):--झोझूकलां- कादमा  क्षेत्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन को कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान मास्क वितरण, जरूरतमंदों को राशन बांटने, स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों  के साथ साथ ऑनलाइन मीडिया के माध्यम से मेडिटेशन राजयोग द्वारा सकारात्मक चिंतन से इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करने पर जिला उपायुक्त  शिवप्रसाद शर्मा  ने ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन व ज्योति बहन को कोरोना योद्धा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान आध्यात्मिक मूल्यों के साथ साथ हर सामाजिक कार्य , प्राकृतिक आपदाओं में भी बढ़ चढ़कर भाग लेती है यह हम सभी के लिए प्रेरणा का काम कर बल भरती है। 

गौरतलब है कि ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन के नेतृत्व में मार्च से लेकर नियमित रूप से झोझूकलां खंड के विभिन्न  गांवो में कोरोना महामारी से बचने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ साथ जहां जरूरतमंदों को राशन सामग्री उपलब्ध करवाई वही सफाई कर्मी, पुलिसकर्मी, डॉक्टरस आदि का सम्मान भी संस्था के द्वारा किया गया। इस मौके पर जिला रेडक्रास सचिव श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने ग्रामीण क्षेत्र में अध्यात्म के साथ साथ कोविड काल  में जो अतुलनीय कार्य किया वह बड़ा ही सराहनीय है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *