सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
साढ़े तीन साल में साढ़े सात करोड़ लोगों को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प शांति के नए युग की स्थापना में सेतु बने मीडिया : मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी तकनीक के साथ पत्रकारिता के मूल सिद्धांत जरूरी: मधुकर द्विवेदी हम अंदर से ब्रांडेड बनें और हमारे कंटेंट से समाज को नई दिशा मिले: सरफराज सैफी ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र परमात्मा हमें सर्व बंधनों से छुड़ाकर श्रीकृष्ण की दुनिया में चलने के लायक बना रहे: बीके ऊषा दीदी
चार दिन में ही रिकवर हो गये करोना मरीज, 34 डिस्चार्ज

चार दिन में ही रिकवर हो गये करोना मरीज, 34 डिस्चार्ज

मुख्य समाचार राजस्थान

आबू रोड, 27 सितम्बर, निसं। जिले में भले ही करोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है लेकिन उनका रिकवरी रेट भी तेजी से बढ़ रहा है। ब्रह्माकुमारीज मानसरोवर आईसोलेसन सेन्टर में तेजी से करोना मरीज ठीक होकर अपने घरों को जा रहे है। इसी कड़ी में रविवार को 34 करोना मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया। इसमें से ब्रह्माकुमारीज संस्थान में 23 तारीख को पाजिटिव आये करोना लोग 4 दिन में ही रिकवर हो गये और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया। बाकी लोग आबू रोड तथा रेवदर के है।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज मानसरोवर आईसोलेसन सेन्टर के चिकित्सा प्रभारी डॉ सलीम तथा वरिष्ठ नर्सिग कर्मी सुखबीर सिंह ने ताली बजाकर उन्हें विदा किया। इसके साथ ही 14 दिन तक होम कोरोन्टाईन की प्रेरणा दी। 4 दिन में डिस्चार्ज कई लोगों की उम्र 60 से उपर है। परन्तु प्रतिदिन मेडिसीन के साथ मेडिटेशन, व्यायाम और सात्विक आहार प्रमुख कारण है जिससे रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *