सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता देशभर से पहुंचे आईटी प्रोफेशनल्स सीख रहे स्ट्रैस फ्री लाइफ के मंत्र परमात्मा हमें सर्व बंधनों से छुड़ाकर श्रीकृष्ण की दुनिया में चलने के लायक बना रहे: बीके ऊषा दीदी आंतरिक शक्ति, दृढ़ संकल्प और परमात्म स्मृति से होगी सच्ची रक्षा: बीके रुक्मणी दीदी पवित्रता के बंधन में बंधने का संदेश देता है रक्षा बंधन: राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी अपने लेखन से समाज को नई दिशा और राह दिखाएं: महासचिव राजयोगी करुणा भाई ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में झंडावंदन कर ली परेड की सलामी
सभी देशवासी विश्व को एकता का संदेश दें: राजयोगिनी मोहिनी दीदी

सभी देशवासी विश्व को एकता का संदेश दें: राजयोगिनी मोहिनी दीदी

मुख्य समाचार

– ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में आन-बान-शान से फहराया तिरंगा
– मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी  ने झंडावंदन कर ली परेड की सलामी
– शांतिवन के गार्ड््स ने किया मार्चपास्ट

झंडावंदन करते वरिष्ठ पदाधिकारी।

शिव आमंत्रण, आबू रोड (राजस्थान)। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। डायमंड हाल के पार्क में आन-बान-शान से मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी व वरिष्ठ पदाधिकारियों ने तिरंगा झंडावंदन कर परेड की सलामी ली।
कार्यक्रम में राजयोगिनी मोहिनी दीदी ने कहा कि आज के दिन सारे विश्व में भारत का हर नागरिक पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता का पर्व मना रहा है। हर कोई खुशी में है। सभी को गर्व होता है कि हम भारतीय हैं। भारत ने कोरोनाकाल जैसे समय में अनेक देशों के लिए वैक्सीन भिजवाई। क्योंकि हमारी संस्कृति में देने का भाव है। हमारी वसुधैव कुटुम्बकम् की संस्कृति है। आज हमें आवश्यकता है कि भारत में एकता बनी रहे। एकता में सबसे बड़ी शक्ति होती है। आज भारत इतनी ऊंचाइयों पर पहुंचा है, लेकिन देश के सामने कुछ चुनौतियां भी हैं। जहां विकास, प्रगति होती है, वहां चुनौतियां भी होती हैं। मेरा सभी देशवासियों को यही संदेश है कि सभी धर्म, जाति का भेद भुलाकर एकता में रहें, विश्व को एकता का संदेश दें। आपस में सद्भाव के साथ रहें। ब्रह्माकुमारीज़ की इस वर्ष की थीम भी है- विश्व एकता और विश्वास। अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी ने कहा कि सभी देशवासियों को आजादी की बहुत-बहुत बधाई हो।

शांतिवन के गार्ड ने परेड कर सलामी दी।

विश्वभर में भारतीय संस्कृति का प्रचार कर रहे-
अतिरिक्त महासचिव बीके करुणा भाई ने कहा कि हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, समर्पण, त्याग के कारण आज हम सभी स्वतंत्रता पूर्वक रह रहे हैं। भारत अपनी संस्कृति के लिए विशेष जाना जाता है। भारत जल्द विश्व गुरु बनेगा और इसके लिए ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान विश्व के 140 देशों में भारतीय संस्कृति का प्रचार कर रहे हैं। संस्थान सरकार के साथ भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में मौजूद लोग।

मन और विकारों से स्वतंत्र होने की जरूरत-
अतिरिक्त महासचिव डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने कहा कि हमारे देश के वीर जवानों, शहीदों को नमन करता हूं। हमारे देश के वीर जवान जो सर्दी, गर्मी, बारिश में बार्डर पर रहकर देशवासियों की रक्षा करते हैं उन्हें भी नमन करता हूं। देश को आजाद कराने में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज हम सभी को मन और विकारों से भी स्वतंत्र होने की जरूरत है। आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर ले जाने के लिए ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान कार्य कर रहा है। अतिथियों का स्वागत शांतिवन के सुरक्षा विभाग के प्रमुख कर्नल वीसी सती ने किया। संचालन बीके सुधीर भाई ने किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *