सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ यमराज की ललकार, लापरवाही की तो ले जाऊंगा अपने साथ
सकारात्मकता और दिव्यता से भरपूर था निर्वैर भाईजी का जीवन: राजयोगिनी बीके जयंती दीदी - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
सकारात्मकता और दिव्यता से भरपूर था निर्वैर भाईजी का जीवन: राजयोगिनी बीके जयंती दीदी

सकारात्मकता और दिव्यता से भरपूर था निर्वैर भाईजी का जीवन: राजयोगिनी बीके जयंती दीदी

मुख्य समाचार
  • श्रद्धांजली सभा में राजयोगी निर्वैर भाई के जीवन चरित्रों को किया याद, साथ के सुनाए अनुभव


शिव आमंत्रण, आबू रोड (राजस्थान)। 
 ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के महासचिव बीके निर्वैर भाई के जीवन चरित्रों को याद करने के लिए श्रद्धांजली सभा आयोजित की गई। इसमें देश-विदेश से पहुंची संस्थान की वरिष्ठ बहनों ने उनके जीवन से जुड़े संस्मरण सुनाए। अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके जयंती दीदी ने कहा कि भाईसाहब के मार्गदर्शन में विश्वभर में सेवाएं की। उन्हें बचपन से ही जानती थी। आप एक-एक भाई-बहन से पूरी विनम्रता और आत्मीयता के साथ मिलते थे। सभी के लिए समय देते थे, सभी बातें सुनते और सकारात्मक प्रेरणाएं देते थे। आपका जीवन दिव्यता से भरपूर रहा। आप ब्रह्माकुमारीज़ परिवार की शोभा थे। इतना बड़ा कारोबार संभालते हुए भी आप सदा रिलेक्स रहते थे।  
संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ का मैनेजमेंट संभालने में निर्वैर भाईजी ने हमेशा साथ दिया। समय प्रति समय मार्गदर्शन दिया। आप सलाह से कई बड़ी-बड़ी सेवाओं को मूर्तरूप दिया गया। आपकी शिक्षाएं और आदर्श जीवन सदा याद रखा जाएगा।
अतिरिक्त महासचिव बीके बृजमोहन भाई ने अपने साथ के अनुभव सुनाते हुए कहा कि निर्वैर भाईजी का जीवन रॉयलटी की मिसाल था। उन्होंने अपने दिव्य जीवन से सभी के लिए प्रेरणा दी। पूरी उम्र लोगों की भलाई के लिए समर्पित कर दिया। संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके स्वदेश दीदी ने कहा कि निर्वैर भाई जी के सामने कोई कैसी भी समस्या लेकर जाए तो उसे समाधान मिल जाता था।

सभा में मौजूद देश-विदेश से आए लोग।

आपके निर्देशन में शुरू हुई हॉस्पिटल-
मेडिकल विंग के अध्यक्ष मुंबई के वरिष्ठ डॉक्टर अशोक मेहता ने कहा कि मैंने जब निर्वैर भाई से कहा कि संस्थान में मेडिकल सुविधा शुरू होनी चाहिए तो उन्होंने कहा था कि आप संभालो तो शुरू कर देंगे। इस तरह उन्होंने हॉस्पिटल की शुरुआत की। आपकी प्रेरणा से ही जे बाटुमल ग्लोबल हॉस्पिटल बनाया गया। ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. प्रताप मिड्‌ढा ने कहा कि वर्ष 1997 में पहली बार निर्वैर भाईजी से मुलाकात हुई। उनमें दयालुता का गुण भरा हुआ था। वह हर कार्य रायल तरीके से करते थे। उनका हर चीज को लेकर दृष्टिकोण बहुत सकारात्मक रहता था। उनसे जीवन में कई बातें सीखी हैं। जो गलती करता था उसके प्रति भी उनका दृष्टिकोण सकारात्मक रहता था। मेरे लिए वह हमेशा अबेलेवल होते थे। मधुरवाणी ग्रुप ने निर्वैर भाई के जीवन चरित्र पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। समापन पर शिव बाबा को भोग लगाया गया। संयुक्त मुख्य प्रशासिका बीके शशी दीदी ने भोग संदेश सुनाया। इस मौके पर संयुक्त मुख्य प्रशासिका बीके संतोष दीदी, मीडिया निदेशक बीके करुणा भाई, कार्यकारी सचिव डॉ. बीके मृत्युंजय भाई, बीके आत्म प्रकाश भाई, बीके शारदा दीदी, मोहन सिंघल भाई, डॉ. बनारसी भाई, डॉ. सतीश गुप्ता सहित देश-विदेश से आए हजारों भाई-बहन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *