सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
ब्रेकिंग
गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन हमारी संस्कृति है: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आने वाले समय में ब्रह्माकुमारीज़ विश्व शांति के प्रयासों का प्रमुख केंद्र होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंचार की नींव है पारदर्शिता और विश्वास 27 साल में थ्रीडी हेल्थ केयर से 12 हजार हृदय रोगी हुए ठीक राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन 2025 का किया उदघाटन प्रत्येक व्यक्ति एक यात्रा पर है, इसलिए अपना रोल बेहतर अदा करें: रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ यमराज की ललकार, लापरवाही की तो ले जाऊंगा अपने साथ
आबूरोड के 500 रक्तवीरों का किया सम्मान - Shiv Amantran | Brahma Kumaris
आबूरोड के 500 रक्तवीरों का किया सम्मान

आबूरोड के 500 रक्तवीरों का किया सम्मान

मुख्य समाचार

– विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तवीरों का किया सम्मान
– ग्लोबल हॉस्पिटल माउंट आबू और ट्रामा सेंटर आबूरोड द्वारा कार्यक्रम आयोजित

शिव आमंत्रण, आबू रोड (राजस्थान)।
 ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मनमोहिनीवन परिसर स्थित ग्लोबल ऑडिटोरियम में विश्व रक्तदाता दिवस पर आबूरोड के 500 से अधिक रक्तवीरों का सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम रोटरी इंटरनेशनल ग्लोबल हॉस्पिटल ब्लड बैंक माउंट आबू और ट्रामा सेंटर ब्लड बैंक आबूरोड द्वारा आयोजित किया गया। इसमें रक्तवीरों को मोमेंटो और सौगात देकर सम्मानित किया गया।
शुभारंभ पर अतिरिक्त महासचिव बीके करुणा भाई ने कहा कि रक्तदान-जीवनदान है। संस्थान का प्रयास रहता है कि आबूरोड-माउंट आबू क्षेत्र में रक्त की कमी नहीं हो पाए, इसलिए समय प्रति समय रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं।
अतिरिक्त महासचिव डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने कहा कि रक्तदान करना बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है। आपका रक्त किसी के जीवन में खुशहाली लाता है। किसी को जीवनदान देता है। आप सभी परम सौभाग्यशाली हैं जो इतना महान, पुण्य का कार्य करते हैं।
मेडिकल विंग के सचिव डॉ. बनारसी लाल ने कहा कि अस्पताल के प्रयासों से कभी भी माउंट आबू और आबू रोड में रक्त की कमी नहीं हो पाती है। मेडिकल विंग नशामुक्त भारत अभियान को पूरे देश में जोर-शोर से चला रहा है, जिसके बहुत ही सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। आप सभी भी सदा नशे से दूर रहें और स्वस्थ जीवन जीएं।

7128 यूनिट रक्त एकत्रित किया-
ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. प्रताप मिड्‌ढा ने बताया कि 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक ग्लोबल हॉस्पिटल द्वारा रक्तदान शिविर और अस्पताल में रक्तदाताओं द्वारा किए गए डोनेशन से 7128 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। इसमें 3540 यूनिट ब्लड अस्पताल से 3588 यूनिट ब्लड डोनेशन कैंप के माध्यम से एकत्रित किया गया। अस्पताल द्वारा सालभर में 34 रक्तदान शिविर लगाए गए।

रक्तदान से हृदय रोग का खतरा होता है कम-
पैथोलॉजिस्ट डॉ. ज्योति मिश्रा ने रक्तदान का महत्व बताते हुए कहा कि रक्तदान से नया रक्त बनने की प्रक्रिया तेज़ होती है, जिससे रक्त कोशिकाएं तरोताज़ा रहती हैं और शरीर सक्रिय बना रहता है। शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है। यह हृदय संबंधी रोगों के खतरे को कम करता है। कुछ शोधों के अनुसार नियमित रक्तदान से लीवर, फेफड़े और पेट के कुछ कैंसर का जोखिम घटता है। रक्तदान से खून की गाढ़ापन कम होती है, जिससे हृदयाघात और स्ट्रोक की संभावना घटती है। एक बार रक्तदान करने से लगभग 650 कैलोरीज़ खर्च होती हैं, जिससे वजन नियंत्रण में सहायता मिलती है।

जीवनरक्षक कार्य है रक्तदान-
डॉ. अनिल भंसाली ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि यह जीवनरक्षक कार्य है। यह मानवता की रक्षा का कार्य है। आप सभी ऐसे ही उत्साह के साथ आगे भी रक्तदान में भाग लेते रहें। संचालन बीके विशाल भाई ने किया। आभार ट्रामा सेंटर ब्लड बैंक के प्रभागी बीके धर्मेंद्र ने माना। बालिकाओं ने स्वागत में सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। स्वागत गीत बीके युगरतन ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रक्तदाता ब्रह्माकुमार भाईयों का भी सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *