सभी आध्यात्मिक जगत की सबसे बेहतरीन ख़बरें
- Shiv Amantran | Brahma Kumaris

ब्रह्माकुमारीज़ एकमात्र ऐसी संस्था है जो हमें स्व चिंतन करना सिखाती है: डॉ. वंदना कुमार

ब्रह्माकुमारीज़ एकमात्र ऐसी संस्था है जो हमें स्व चिंतन करना सिखाती है: डॉ. वंदना कुमार

September 27, 2024

शिव आमंत्रण, आबू रोड (राजस्थान)। माइंड मैनेजमेंट, स्ट्रेस मैनेजमेंट और सेल्फ मैनेजमेंट के टिप्स सीखने के लिए तीनों भारतीय सेवाओं के अधिकारी, जवान ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय शांतिवन पहुंचे हैं। सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा मनमोहिनीवन स्थित ग्लोबल ऑडिटोरियम में चार दिवसीय आंतरिक शक्ति का कायाकल्प राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य प्रशासिका […]

सकारात्मकता और दिव्यता से भरपूर था निर्वैर भाईजी का जीवन: राजयोगिनी बीके जयंती दीदी

सकारात्मकता और दिव्यता से भरपूर था निर्वैर भाईजी का जीवन: राजयोगिनी बीके जयंती दीदी

September 23, 2024

शिव आमंत्रण, आबू रोड (राजस्थान)।  ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के महासचिव बीके निर्वैर भाई के जीवन चरित्रों को याद करने के लिए श्रद्धांजली सभा आयोजित की गई। इसमें देश-विदेश से पहुंची संस्थान की वरिष्ठ बहनों ने उनके जीवन से जुड़े संस्मरण सुनाए। अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके जयंती दीदी ने कहा कि भाईसाहब के मार्गदर्शन में विश्वभर में सेवाएं […]

निश्छल प्रेम के निशान छोड़ गए निर्वैर जी

निश्छल प्रेम के निशान छोड़ गए निर्वैर जी

September 22, 2024

शिव आमंत्रण, आबू रोड (राजस्थान)। अपने विराट हृदय, दयालुता, समर्पण भाव और त्याग-तपस्या से राजयोगी बीके निर्वैर भाई निश्छल प्रेम के वह निशान छोड़ गए जो सदा लाखों लोगों की स्मृति में प्रेरणा बनकर मार्गदर्शन करते रहेंगे। रविवार दोपहर 12 बजे गार्ड ऑफ आर्नर के सम्मान के साथ आपके पार्थिक शरीर को हजारों लोगों की मौजूदगी […]

86 वर्षीय ब्रह्माकुमारीज़ के महासचिव राजयोगी निर्वैर भाई का देवलोकगमन

86 वर्षीय ब्रह्माकुमारीज़ के महासचिव राजयोगी निर्वैर भाई का देवलोकगमन

September 20, 2024

शिव आमंत्रण, आबू रोड (राजस्थान)। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के महासचिव 86 वर्षीय राजयोगी बीके निर्वैर भाई का देवलोकगमन हो गया। अहमदाबाद के अपोलो हॉस्पिटल में गुरुवार रात 11.30 बजे अंतिम सांस ली। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से ब्रह्माकुमारीज़ परिवार में शोक की लहर है। देश-विदेश में स्थित सेवाकेंद्रों पर ध्यान-साधना का […]

श्रीगणेश जी का जीवन मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता का अनुपम उदाहरण: प्रियंका कौशल 

श्रीगणेश जी का जीवन मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता का अनुपम उदाहरण: प्रियंका कौशल 

September 8, 2024

शिव आमंत्रण, हरदा/मप्र। ब्रह्माकुमारीज के छीपानेर रोड स्थित ॐ शांति भवन सेवाकेंद्र पर रविवार को मीडिया सेमीनार एवम सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिलेभर से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने भाग लिया।  स्वस्थ समाज के निर्माण में मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता की भूमिका विषय पर आयोजित सेमीनार में रायपुर से आई वरिष्ठ पत्रकार प्रियंका कौशल […]

मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भूमिपूजन, 50 एकड़ में दो साल में बनकर होगा तैयार

मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भूमिपूजन, 50 एकड़ में दो साल में बनकर होगा तैयार

August 26, 2024

शिव आमंत्रण, आबू रोड (राजस्थान)। शिवमणि होम के पास बनने वाले मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भूमिपूजन जन्माष्टमी पर किया गया। पचास एकड़ के विशाल परिसर में यह हॉस्पिटल दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इसकी क्षमता 250 बैड की रहेगी। गौरतलब है कि ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय शांतिवन में आयोजित कार्यक्रम में 10 मई 2024 को प्रधानमंत्री […]

दस हजार लोगों ने पुष्पांजली अर्पित कर दादी को किया याद

दस हजार लोगों ने पुष्पांजली अर्पित कर दादी को किया याद

August 25, 2024

शिव आमंत्रण, आबू रोड (राजस्थान)। ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 17वीं पुण्यतिथि पर देशभर से पहुंचे दस हजार लोगों ने पुष्पांजली अर्पित कर उनकी शिक्षाओं को याद किया। भारत सहित विश्व के 137 देशों में पुण्यतिथि विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाई गई। संस्थान के आठ हजार सेवाकेंद्रों पर आज सुबह […]

हम किसी पैथी के विरोधी नहीं है जो लूट-खसोट करेगा, हम उसके विरोधी हैं: आचार्य बालकृष्ण

हम किसी पैथी के विरोधी नहीं है जो लूट-खसोट करेगा, हम उसके विरोधी हैं: आचार्य बालकृष्ण

August 24, 2024

शिव आमंत्रण, आबू रोड (राजस्थान)। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय शांतिवन के आनंद सरोवर परिसर में मेडिकल विंग के 49वें माइंड-बॉडी-मेडिसिन तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर से एक हजार से अधिक आयुर्वेद के डॉक्टर, वैद्य और शोधार्थी भाग ले रहे हैं। शुभारंभ पर हरिद्वार से आए पतंजलि आयुर्वेद के एमडी […]

युवाओं ने लिया मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता करने का संकल्प

युवाओं ने लिया मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता करने का संकल्प

June 30, 2024

शिव आमंत्रण, आबू रोड, राजस्थान। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मनमोहिनीवन परिसर के ग्लोबल ऑडिटोरियम में चल रही चार दिवसीय नेशनल मीडिया ट्रेनिंग का समापन हो गया। ट्रेनिंग में भारत सहित नेपाल से 400 से अधिक प्रशिक्षु पत्रकारों ने भाग लिया। समापन पर सभी ने एक स्वर में मूल्यनिष्ठ और आध्यात्मिक पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का संकल्प […]